Public App Logo
Profile Picture

@usr08589090
73Followers
0Following
श्री रेणुका जी (SC) (57)विधानसभा क्षेत्र में कौन होगा अगला विधायक? वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में किसको कितने वोट मिले 
============
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर 
मोबाइल नंबर (9418059999)
=========
जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 2027 में जनता हाथ के साथ जाएगी या फिर कमल खिलाएगी। ये तो जनता ही तय कर सकती है।

इस विधानसभा क्षेत्र में एक बार बीजेपी से हिरदाराम चुनाव जीते थे। इससे पहले स्वर्गीय प्रेम सिंह कांग्रेस से जीतते रहे है। इसके बाद उनके बेटे विनय कुमार जीत रहे है। अब विनय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष है। उनका कद बढ़ा है। लेकिन चुनौतियां कम नहीं है। 

ये सीट पिछले 36 साल से लगभग कांग्रेस के एक ही परिवार के पास रही है। डॉ. प्रेम सिंह 6 बार यहाँ से विधायक रहे, उसके बाद उनके बेटे विनय कुमार 2012 से लगातार जीत रहे हैं। 2011 में  श्री रेणुकाजी  में उपचुनाव हुआ था। ये सीट कांग्रेस के 6 बार के विधायक डॉ. प्रेम सिंह के निधन से खाली हुई थी।

नतीजा - 4 दिसंबर 2011 

विजेता: हृदय राम (भाजपा) 20,804 
विनय कुमार  17,278 वोट 
निर्दलीय सुंदर सिंह - 1,075 वोट 

ये इतिहास में पहली बार था जब भाजपा ने रेणुका सीट जीती थी। इससे पहले 1977 (जनता पार्टी) और 1990 (जनता दल) को छोड़कर ये सीट हमेशा कांग्रेस के पास रही थी।

वर्ष 2022 के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम 

विनय कुमार  कांग्रेस (INC) 28,642
नारायण सिंह भाजपा (BJP) 27,782
जगमोहन सिंह  देवभूमि पार्टी 2,092
राम किशन AAP 686
NOTA NOTA 485
कुल वैध मतदान: 59,687
जीत का अंतर: 860 वोट से विनय कुमार जीते।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कांग्रेस nis:value=कांग्रेस nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बीजेपीसरकार nis:value=बीजेपीसरकार nis:enabled=true nis:link/>
परिजनों को मिल गया मासूम 
परिजनों ने पार्षद कुलदीप चौधरी और पुलिस का किया धन्यवाद...
पाइनग्रोव vs सोलन खालसा स्पोर्ट्स क्लब, साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैम्पियनशिप
साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज
=====
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर 
=====

पांवटा साहिब। खालसा स्पोर्ट्स क्लब पांवटा साहिब के तत्वावधान में आयोजित साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुक्रवार को गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर खालसा स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान परमजीत सिंह बंगा, वरिष्ठ उपप्रधान गुरपाल सिंह, सचिव रविंदर सिंह, उपप्रधान गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बंगा, युवा प्रधान परविंदर सिंह, चरणजीत कालरा, चेयरमैन सतविंदर सिंह, स्कूल डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

इस प्रतियोगिता के दो जगह मुकाबला चल रहे हैं एक कोर्ट बास्केटबॉल ग्राउंड गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का है तथा पहली बार नगर पालिका परिषद के द्वारा बनाए गए बास्केटबॉल ग्राउंड पर भी इस बार इस प्रतियोगिता के अंतर्गत मुकाबले चल रहे हैं।

पहले दिन के लीग मुकाबलों के परिणाम
बॉयज वर्ग:
सिरमौर को एपीएस दगशाई ने 45-25 से हराया। हमीरपुर को बिलासपुर ने 53-28 से मात दी। पाइन ग्रोव और ऊना के मुकाबले में ऊना ने 55-41 से जीत दर्ज की। वहीं शिमला को सोलन ने 46-37 से पराजित किया।

गर्ल्स वर्ग
मंडी को GNMPS ने 54-26 से हराया। कांगड़ा और बिलासपुर के बीच कांटे के मुकाबले में बिलासपुर ने 30-29 से जीत दर्ज की। सोलन ने पाइन ग्रोव को 38-30 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने भी मुकाबलों का आनंद लिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=खालसा nis:value=खालसा nis:enabled=true nis:link/>
पूर्व मंत्री जयराम ठाकुर पांवटा साहिब में आयेंगे
Video 5
गुरु संवाद कार्यक्रम में हिमाचल-उत्तराखंड के शिक्षकों को मिला सम्मान
=====

शिक्षा में नवाचार और रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देने के आशु शर्मा, चत्तर सिंह चौहान तथा अनिता देवी और उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व के लिए अजय शर्मा और जीवन प्रकाश जोशी को किया गया सम्मानित।

 डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज महाविद्यालय, सुद्धोवाला, देहरादून में आयोजित गुरु संवाद कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के चयनित 100 से अधिक शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की 25 वर्षों की निरंतर उपलब्धियों के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम में शहीद कमल कान्त मैमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी ब्यास के अंग्रेजी प्रवक्ता चत्तर सिंह चौहान तथा हिल व्यू पब्लिक स्कूल, माजरा की वरिष्ठ संकाय सदस्य अनिता देवी को विशिष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। वहीं हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा के निदेशक अजय शर्मा, प्रधानाचार्य आशु शर्मा तथा शहीद कमल कान्त मैमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी ब्यास के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी को उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड उच्च शिक्षा निदेशक कुलदीप गैरोला रहे, जबकि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT), नई दिल्ली के सदस्य गगन गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर डॉल्फिन संस्थान के महाप्रबंधक आशीष गुप्ता, डॉल्फिन महाविद्यालय की प्राचार्या शैलजा पंत सहित अनेक शिक्षाविद, संकाय सदस्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय की प्राचार्या शैलजा पंत ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी शिक्षकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि कुलदीप गैरोला ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार रखते हुए बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक बदलावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अध्यक्ष गगन गुप्ता ने शिक्षा में नवाचार की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए और शिक्षकों से विद्यार्थियों में रचनात्मक एवं नवाचारी सोच विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में गुरु संवाद एवं पैनल चर्चा रही। शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में आ रही व्यावहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इन प्रश्नों का उत्तर छह सदस्यीय पैनल ने दिया। पैनल में हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा के निदेशक अजय शर्मा, विद्या भारती के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर मसूरी के प्रधानाचार्य श्री मनोज  रियाल,एनसीईआरटी के सदस्य गगन गुप्ता, उत्तराखंड उच्च शिक्षा निदेशक कुलदीप गैरोला, डूंगा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य तथा शहीद कमल कान्त मैमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी ब्यास के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी शामिल रहे।

पैनल चर्चा के दौरान नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षण-पद्धति में बदलाव, विद्यालयी स्तर पर आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों, नवाचार तथा विद्यार्थियों में रचनात्मक कौशल के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। शिक्षकों ने भी अपने अनुभव एवं समस्याएं साझा की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉल्फिन संस्थान के महाप्रबंधक आशीष गुप्ता ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार अपनाने तथा विद्यार्थियों को रचनात्मक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

गुरु संवाद कार्यक्रम ने शिक्षकों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने, शैक्षणिक नवाचारों पर विचार-विमर्श करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को विद्यालयी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए नए दृष्टिकोण तलाशने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
18 सितंबर को शिलाई आयेंगे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, बीजेपी समर्थित जनप्रतिनिधियों को करेंगे 
सम्मानित
==========
पांवटा साहिब : 18 सितंबर को शिलाई में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में भाजपा समर्थित निर्वाचित प्रधान, उपप्रधान, वार्ड मेंबर, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बीजेपीसरकार nis:value=बीजेपीसरकार nis:enabled=true nis:link/>
एशिया क्रिक्रेट कप में भारत की बेटियों का कमाल, बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में एंट्री
<nis:link nis:type=tag nis:id=क्रिकेट nis:value=क्रिकेट nis:enabled=true nis:link/>
उपलब्धि :  शिलाई का प्रवेश उर्फ (अंशु) पुत्र श्याम सिंह नेगी का चयन  SGFI U-19 में कुश्ती के लिए नेशनल ट्रायल में चयन, हार्दिक बधाई
<nis:link nis:type=tag nis:id=कुश्ती nis:value=कुश्ती nis:enabled=true nis:link/>
राजकीय महाविद्यालय पांवटा में नई अभिभावक-शिक्षक संघ के गठन को लेकर 12 सितंबर को बैठक
======

पांवटा साहिब : राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई अभिभावक-शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के गठन को लेकर 12 सितंबर दिन शनिवार को आम सभा का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक सुबह 10 बजे महाविद्यालय परिसर आयोजित होगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने  जानकारी देते हुए बताया कि आम सभा का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई PTA बॉडी का गठन करना है। बैठक में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावक एवं संरक्षक, शिक्षक तथा अन्य संबंधित सदस्य भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि PTA महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नई कार्यकारिणी के गठन के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं समग्र विकास से जुड़े विषयों पर अभिभावकों और शिक्षकों की सहभागिता को और मजबूत किया जाएगा।

प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों/संरक्षकों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों से आग्रह किया कि वे आम सभा में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर नई PTA कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें।
तीन महीने तक लटकाए चुनाव।
फिर भी शिमला जिला परिषद पर BJP ने लहराया परचम भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष, भरत सिंह क्लांटा बने उपाध्यक्ष
<nis:link nis:type=tag nis:id=बीजेपीसरकार nis:value=बीजेपीसरकार nis:enabled=true nis:link/>
पच्छाद (SC) विधानसभा क्षेत्र (55) से कौन हो सकता है अगला विधायक?
============
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर(9418059999)
=========

पांवटा साहिब : देश की आवाज न्यूज चैनल हिमाचल की सभी 68 विधानसभा क्षेत्र के वर्ष 2022 चुनाव के परिणाम और किसको कितने वोट मिले। किस पार्टी का है अभी विधायक। इसके साथ साथ हर विधानसभा क्षेत्र में कौन होगा अगला विधायक सीरीज शुरू की है। फोटो के साथ शुरू की है। जिसमें अभी जीते और हारे हुए और निर्दलीय का वोट बैंक भी सांझा कर रहे है। अन्य भी हो सकते है। हिमाचल प्रदेश में निर्दलीय जितने वाले कम होते है। 

ये राजनीति का सामान्य ज्ञान भी होगा।हालांकि सभी जानते है टिकट के बाद ही कुछ पता चल पाता हैं लेकिन टिकट तो कई बार नामांकन से कुछ दिन पहले ही मिलते है।

हिमाचल में 68 विधानसभा क्षेत्र है। इस सीरीज के लिए 3 महीने में हमारी कोशिश रहेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में कौन विधायक है किस पार्टी का है। पिछली बार किसने कितने वोट लिए। इसके बाद अगले तीन महीने विधायक का रिपोर्ट कार्ड भी आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद अप्रैल 2027 में राजनीतिक हलचल भी शुरू होगी। 

पांवटा , शिलाई और नाहन विधानसभा क्षेत्र का प्रकाशित हो चुका है। इसके बाद रेणुका विधानसभा का प्रकाशित होगा। आज पच्छाद (SC) विधानसभा क्षेत्र (55) से कौन हो सकता है अगला विधायक?

जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार रीना कश्यप (BJP) ने 3,857 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में किसको कितने वोट मिले 

रीना कश्यप BJP 21,215
दयाल प्यारी INC 17,358 
गंगू राम मुसाफिर निर्दलीय 13,187 
सुशील कुमार  राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी 8,113
अजय सिंह AAP 568 
आशीष कुमार CPI(M) 543 
NOTA NOTA 466 
कुल मतदान: 61,450
अब अगला विधायक कौन होगा ये तो आने वाला चुनाव ही तय करेगा। और जनता ही फैसला देगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बीजेपीसरकार nis:value=बीजेपीसरकार nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कांग्रेससरकार nis:value=कांग्रेससरकार nis:enabled=true nis:link/>
खालसा स्पोर्ट्स क्लब, साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का करेगा आयोजन
===========
पांवटा साहिब : खालसा स्पोर्ट्स क्लब पाँवटा साहिब द्वारा साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैम्पियनशिप आयोजित कर रहा है। यह प्रतियोगिता गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल और पुलिस थाना के सामने वाले मैदान में आयोजित होगी। 

क्लब के संरक्षक सरदार अवनीत सिंह लांबा, प्रधान स. परमजीत सिंह बंगा, सीनियर वाइस प्रधान स. गुरपाल सिंह, सेक्रेटरी रविंदर सिंह, उपप्रधान गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बंगा, युवा प्रधान परविंदर सिंह, चरणजीब कालरा चेयरमैन सतविंदर सिंह और इसमें गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी व प्रिंसिपल गुरविन्दर कौर चावला का पूरा सहयोग रहेगा।

यह प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होगी। शुभारंभ 11 सितंबर, सुबह 11:00 बजे GNMPS में होगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार (ASP सिरमौर) शिरकत करेंगे। समापन समारोह 13 सितंबर, दोपहर 12:00 बजे GNMPS में ही होगा जिसमे मुख्य अतिथि यादविंद्र गोमा (खेल मंत्री, हिमाचल प्रदेश) होंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=खालसा nis:value=खालसा nis:enabled=true nis:link/>
पांवटा कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन 
==========
पांवटा साहिब : श्री गुरु गोविन्द सिंह जी राजकीय महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा देहरादून स्थित माया अकादमी ऑफ़ एडवांस्ड क्रिएटिविटी  के सहयोग से एनीमेशन ,गेमिंग कॉमिक्स आदि “Animation, VFX, Gaming, Comics and XR (AVGC-XR)” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मंच संचालक प्रोफेसर सुशील ने कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉक्टर जगदीश चौहान का एवं माया अकादमी ऑफ़ एडवांस्ड क्रिएटिविटी से आये विशेष अतिथियों, वक्ताओं का  औपचारिक स्वागत किया।

करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल की समन्वयक  प्रोफेसर विम्मी रानी ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।  मुख्या वक्ता ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से क्रिएटिविटी से जुड़े बहुत ही  सामायिक विषयों पर सभी का ज्ञान वर्धन किया। 

विशिष्ट अतिथियों में डायरेक्टर माया अकादमी ऑफ़ एडवांस्ड क्रिएटिविटी   सिल्पा दास तथा संस्थान की फैकल्टी में वी ऍफ़ एक्स विषय पर आर्यन राठोड , थ्री डी के लिए अभिषेक असवाल , स्केचिंग एवं सिनेमेटोग्राफी में अनुज का कार्यशाला पूर्ण कराने में विशेष योगदा रहा।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेम डिजाइन एवं डेवलपमेंट, कॉमिक्स, 3D डिजाइन, मोशन ग्राफिक्स तथा एक्सटेंडेड रियलिटी  जैसे क्षेत्रों में उभरती संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

 विशेषज्ञों  ने बताया कि वर्तमान डिजिटल एवं तकनीकी युग में गेमिंग ,कॉमिक्स ,एनीमेशन, वी ऍफ़ एक्स तथा एक्सटेंडेड रियलिटी  उद्योग युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के व्यापक अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। 

इन क्षेत्रों में रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता, डिजिटल टूल्स का ज्ञान तथा निरंतर कौशल-विकास विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों के अतिरिक्त नए एवं वैश्विक स्तर के अवसरों तक पहुँच प्रदान कर सकता है।विशिष्ट वक्ताओं द्वारा एक थ्री डी फिल्म दिखाई गयी तथा विभिन्न प्रकार के नवीनतम कौशलों से युक्त जॉब प्रोफाइल बनाने के विषय में विस्तार से समझाया।  उन्होंने इसी सन्दर्भ में कहानी लेखन ,ड्राइंग आर्टिस्ट , स्टोरी बोर्डिंग आदि पर रोज़गार के अवसर तलाशने पर बल दिया।

कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं तकनीकी उद्योग के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में उपलब्ध करियर, रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसरों से परिचित कराना था। 
मुख्या अतिथि डॉक्टर जगदीश चौहान   ने विद्यार्थियों को यह भी अवगत कराया गया कि केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल, रचनात्मक क्षमता और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करना जरूरी है।
प्रोफेसर विम्मी रानी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा इस बात पर बल दिया की आज के युग में विशेष रूप से उद्यमिता  के दृष्टिकोण से Gaming और 3D Art का क्षेत्र अत्यंत संभावनाशील है। विद्यार्थी अपने रचनात्मक विचारों को गेम, 3D मॉडल, डिजिटल कंटेंट, एनिमेशन और अन्य  के रूप में इनोवेटिव प्रोडक्ट्स विकसित कर सकते हैं
कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के करियर एंड प्लेसमेंट सेल के सभी मेंबर्स डॉक्टर उत्तम पांडेय ,प्रोफेसर रिंकू अग्रवाल , लेफ्टिनेंट संदीप शर्मा ,प्रोफेसर अमिता जोशी , लेफ्टिनेंट डॉक्टर पूजा भाटी , प्रोफेसर बहार ,प्रोफेसर वैशाली , प्रोफेसर लतेश्वरि एवं प्रोफेसर सुशील  ने भाग लिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=paontacollage nis:value=paontacollage nis:enabled=true nis:link/>
हिमाचल प्रदेश बना भारत का दूसरा सबसे साक्षर राज्य- 99.55% साक्षरता दर- 1947 में 7% से 2026 में 99.55% तक का सफर- शिक्षा से सशक्त, समृद्ध हिमाचल
पांवटा में कम रेट पर सवारियों को भेजने वाले एजेंट घूम रहे है। पांवटा के टैक्सी चालकों को उठाना पड़ रहा है नुकसान, कैसे जमा करे टैक्स और क्या कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ने सुनिए..
टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ने क्या कहा सुनिए
दो महीने बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं, आज डीएसपी से मिले परिजन
======

पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत पंचायत पड़दूनी में कर्ण के हत्यारों को माजरा पुलिस लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी नही पकड़ पाई। जिस कारण परिजनों और रिश्तेदारों में रोष है। डीएसपी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत पड़दूनी में अज्ञात हमलावरों ने रात्रि में लूटपाट व मारपीट कर कर्ण सिंह की हत्या कर दी थी। 

हत्या की घटना को लगभग दो माह बीत चुके है मगर पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ पाई। अज्ञात हमलावरों के हत्या की घटना से मृतक के परिजन व गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं।डर से कई घंटे तक सो नहीं पता पाते। पड़दूनी पंचायत प्रधान हरिकेश चौधरी के माध्यम से प्रतिनिधि मंडल में मृतक (कर्ण सिंह) के परिजन भाई सतपाल सिंह, बृज मोहन ब रिश्तेदार मुकेश कुमार देविंदर चौधरी, भजन चौधरी, रघुवीर सिंह,उप प्रधान सुनिल चौधरी ने मांग कि है कि हत्या मामले की जांच  तेज करके जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए अन्यथा हमें मजबूरन धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
नाहन विधानसभा क्षेत्र (56)से इनमें से अगला विधायक कौन हो सकता है या फिर कोई और ?
=====
वर्ष 2022 के चुनाव परिणाम, किसको कितने वोट मिले ?

=======
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर 
=====
नाहन विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुए चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार अजय सोलंकी ने 1639 मतों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ राजीव बिंदल को पराजित किया। 

कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी को 35291 मत मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राजीव बिंदल को 33652 मत प्राप्त हुए। बहुजन समाजवादी पार्टी के अयोध्या प्रसाद वर्मा को 260, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सलिन्द्र सिंह को 297, आम आदमी पार्टी के सुनील शर्मा को 387,  आजाद उम्मीदवार रमजान को 118 मत प्राप्त हुए व नोटा को 470 वोट डाले गये है।

1. अजय सोलंकी (कांग्रेस)* - 35,291 
2.  राजीव बिंदल (भाजपा)* - 33,652 
3. *NOTA* - 470 वोट
4. *सुनील शर्मा (AAP)* - 387 वोट
5. *सलेंद्र सिंह देवभूमि पार्टी)* - 297 
6. *अयोध्या प्रसाद वर्मा (BSP)* - 260 
7. *रमजान - निर्दलीय* - 118 वोट ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=नाहन nis:value=नाहन nis:enabled=true nis:link/>
पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी के नेतृत्व में मुगलांवाला करतारपुर में कई लोग हुए भाजपा में शामिल 
=======

पांवटा साहिब: पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी के नेतृत्व में मुगलांवाला करतारपुर में कई लोग भाजपा में शामिल हुए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा है कि आज ग्राम पंचायत मुगलांवाला करतारपुर पंचायत के उपप्रधान अमनदीप ढिल्लों, संजय पुरी सहित 24 लोगों ने भाजपा की विचारधारा एवं राष्ट्रहित की नीतियों में विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी नए साथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा है कि सभी का जुड़ना संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=बीजेपीसरकार nis:value=बीजेपीसरकार nis:enabled=true nis:link/>
सिरमौर टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन ने आज सर्वसम्मति से फिर से चुना अनिल कुमार वर्मा को प्रधान
=======

पांवटा साहिब : आज सिरमौर टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के हुए चुनाव में सभी ने सर्वसम्मति से अनिल कुमार वर्मा को फिर से दो साल के लिए प्रधान चुन लिया है।
इस मौके अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि जल्दी ही कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर देश की आवाज न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह टैक्सी चालकों के हितों के लिए काम करते रहेंगे। इस समय पांवटा साहिब के टैक्सी को कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। पांवटा से कम रेट पर सवारियों को लाने जाने वाले एजेंट यहां पर सक्रिय है। जिस कारण  पांवटा साहिब के टैक्सी चालकों का धंधा चौपट रहा है। उनको भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।अब तो हालात ये है कि टैक्सी के टैक्स चुकाने में भी दिक्कत आ रही है। इसलिए सरकार को इस मामले में आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=टैक्सी nis:value=टैक्सी nis:enabled=true nis:link/>
कांग्रेस के नेताओं में लगातार बढ़ रही भ्रष्टाचार की भूख : डॉक्टर राजीव बिंदल 
======
भारतीय जनता पार्टी के माता कटासन मण्डल की बैठक धौलाकुआं में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार जो सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही है व नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी के नेतृत्व में चल रही है, इनकी कार्यशैली की कड़े शब्दो में निंदा की गई।

डॉ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों संस्थानों को बंद किया गया है, उन्हें बंद करने के लिए पार्टी नाहन के विधायक को दोषी मानती है। 

धौलाकुआं के भारापुर में पूर्व भाजपा सरकार में सी.एच.सी. बनाई गई थी व सैनवाला मुबारिकपुर में पी.एच.सी. बनाई गई थी, इन दोनों अस्पतालों को कांग्रेस ने बंद कर दिया है जिसके कारण हजारों मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अभी तक इस क्षेत्र में बड़ा अस्पताल बन जाना चाहिए था, लेकिन नया तो क्या बनना था, जो बनाया गया था उसे भी बंद कर दिया गया है। इस जन विरोधी कार्य की पार्टी घोर निंदा करती है। 
 डॉ. बिन्दल ने कहा कि माता कटासन मण्डल की 18 पंचायतों में सड़को की गम्भीर दुर्दशा है। एक भी नया पुल इन क्षेत्रों में नहीं बनाया गया है, एक भी नई सड़क नहीं बनी है। पांवटा साहिब से लेकर कालाआम तक पूरी सड़क लगातार जनता की जान लेने वाला काल मार्ग बन गया है। 

कांग्रेस के नेताओं की भ्रष्टाचार की भूख इस कदर बढ़ गई है कि अनेक बहुमूल्य जाने चले जाने के बाद भी बड़े-बड़े ट्राले लगातार चल रहे हैं जिन पर न नम्बर प्लेट है, न ही किसी प्रकार का नियम है। करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार का जाल बिछा कर हमारे क्षेत्रों के लोगों की जान की दुश्मन बन गई है कांग्रेस सरकार।

डॉ. बिन्दल ने कहा कि पांवटा ब्लॉक की 13 पंचायतों के पीडब्ल्यूडी व आईपीएच विभाग के अधीशासी अभियन्ता के कार्यालय पांवटा से बदलकर नाहन कर दिए गए हैं जिसके कारण जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा, विधायक नाहन के इस निर्णय का कड़ा विरोध करती है। हमें यह भी आशंका है कि अब बिजली बोर्ड का दफ्तर, वन विभाग का दफ्तर, तहसीलदार का दफ्तर व एसडीएम का दफ्तर भी नाहन बदला जाएगा। इन 13 पंचायतों की जनता लगातार संघर्ष करेगी और उपरोक्त सभी मामलों को लेकर जनमानस को जागृत करेगी। 
 भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार व नाहन के विधायक पर क्षेत्र के बेरोजगारों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक भी युवा को पक्की सरकारी नौकरी नहीं दी जा रही है। हजारों बहनों के साथ भी विधायक नाहन व कांग्रेस सरकार ने धोखा किया है। गरीब को हजारों-हजारों के बिजली के बिल दिए जा रहे हैं, बीपीएल की सूची को काट दिया गया है, कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कांग्रेस पार्टी के चंद गुर्गों के द्वारा भ्रष्टाचार जमकर किया जा रहा है। 
 डॉ. बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनमानस को साथ लेकर जन विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकने तक संघर्ष करेगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बीजेपीसरकार nis:value=बीजेपीसरकार nis:enabled=true nis:link/>
कर्नल ने विद्यार्थियों को एनडीए एवं भारतीय सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए किया प्रेरित 
=======

पांवटा साहिब : द स्कॉलर्स होम स्कूल में एचपी बटालियन एनसीसी, नाहन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जे. एस. चौहान ने दौरा किया। उनके साथ जेसीओ जय करण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल के 50 एनसीसी कैडेट्स ने उनसे प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

स्कूल परिसर में पहुंचने पर कमान अधिकारी का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एन.पी.एस. नारंग, निदेशक   गुरमीत कौर नारंग, प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा तथा एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) सुधीर कुमार ने उनका अभिनंदन किया।

दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल जे. एस. चौहान ने एनसीसी ऑफिसर कार्यालय का निरीक्षण किया तथा कैडेट्स के टर्नआउट और ड्रेस कोड का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने कैडेट्स के साथ संवाद करते हुए उन्हें अपने अनुभवों और विचारों से अवगत कराया।

अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को एनडीए एवं भारतीय सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

 उन्होंने सैनिक जीवन में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैडेट्स को एक मजबूत एवं सकारात्मक व्यक्तित्व विकसित करने का संदेश दिया।

उन्होंने युवाओं को समाज में बढ़ती नशे की समस्या के प्रति भी जागरूक किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही कैडेट्स को ‘नशा मुक्त भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल प्रबंधन निदेशक  डाॅ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने लेफ्टिनेंट कर्नल जे. एस. चौहान एवं जेसीओ श्री जय करण का इस प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शनपूर्ण सत्र के लिए आभार व्यक्त किया।
कर्नल जेएस चौहान ने दिया अनुशासन,एकता और संगठन का संदेश
,======
​1 एचपी बटालियन एनसीसी नाहन के कमांडिंग ऑफिसर ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल,पांवटा साहिब का किया निरीक्षण
=======
​पांवटा साहिब : 1एचपी बटालियन एनसीसी नाहन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जे.एस. चौहान ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल  पांवटा साहिब का औपचारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में एनसीसी की गतिविधियों का जायजा लिया तथा कैडेट्स से संवाद कर उन्हें अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
​विद्यालय पहुंचने पर कर्नल जे.एस. चौहान का स्वागत प्रधानाचार्या गुरविन्द्र कौर चावला और एसोसिएट एनसीसी सेकेंडऑफिसर विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर उनके साथ सीनियर जेसीओ जय करण, पूर्व सैनिक हवलदार  प्रमोद कुमार और पूर्व  हवलदार चमन लाल भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने उनका स्वागत किया।

​'एकता और अनुशासन' को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

​कर्नल चौहान ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए एनसीसी के आदर्श वाक्य 'एकता और अनुशासन' की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल वर्दी और परेड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का माध्यम है।

​उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच सतर्क और जिम्मेदार रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग ज्ञान, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों के लिए किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित दिनचर्या और पढ़ाई में अनुशासन को सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी बताया।
​कर्नल चौहान ने विद्यालय प्रशासन द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रधानाचार्या गुरविन्द्र कौर चावला तथा सेकेंड ऑफ़िसर विक्रम सिंह  के नेतृत्व की भी प्रशंसा की।

​​कैडेट्स के साथ संवाद के बाद कर्नल चौहान ने अपनी टीम के साथ विद्यालय परिसर में उपलब्ध एनसीसी सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान  प्रशिक्षण क्षेत्र, परेड ग्राउंड तथा एनसीसी प्रशिक्षण कक्ष  का जायजा लिया गया।
​उन्होंने व्यवस्थाओं के रखरखाव को लेकर आवश्यक सुझाव दिए और कैडेट्स के प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए छोटे-छोटे सुधारों पर भी चर्चा की।
​कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कर्नल जे.एस. चौहान द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। कर्नल चौहान का यह दौरा कैडेट्स के लिए प्रेरणादायक रहा और इसने युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व तथा राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=एनसीसी nis:value=एनसीसी nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gnmps nis:value=GNMPS nis:enabled=true nis:link/>