सिरमौर में पुलिस भर्ती, पहले दिन 837 युवाओं ने आजमाई किस्मत,
300 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा
सिरमौर जिले की पुलिस लाइन नाहन में पुलिस आरक्षी भर्ती के तहत शारीरिक प्रवीणता परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा का आयोजन जारी है।
शनिवार को पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में कुल 837 युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 300 अभ्यर्थी शारीरिक प्रवीणता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा पास करने में सफल रहे, जबकि शेष अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके।
#SirmourNews #HimachalPradesh #HimachalPolice #PoliceRecruitment #Sirmour #NewsAbtakHimachal
Himachal Pradesh, India | Nov 1, 2026