घाघरा: बिमरला पंचायत सचिवालय में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण एसआईआर से संबंधित दावा-आपत्ति पर सीओ ने की जनसुनवाई
Ghaghra, Gumla | Sep 8, 2026 बिमरला पंचायत सचिवालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान सीओ खाखा सुशील कुमार ने ग्रामीणों की शिकायतें,दावा आपत्तियां सुने। लोगों ने मतदाता सूची में नाम से जुड़ी त्रुटियों, नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा।