घाघरा: घाघरा में ठेकेदारों पर हमला: रंगदारी नहीं देने पर सुपरवाइजर को पिस्टल के बट से मारकर किया घायल*
Ghaghra, Gumla | Feb 18, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी क्षेत्र अंतर्गत कुसुम टोली गांव में सोमवार की रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई। जहां उत्तर प्रदेश से आए बिजली विभाग के कार्य में लगे ठेकेदारों पर अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार लगभग पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर ठेकेदारों से 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की।