अमरपुर: अंचल कार्यालय में हंगामा, रजिस्ट्री एक के नाम और दाखिल-खारिज दूसरे के नाम; राजस्व कर्मचारी पर लगे गंभीर आरोप
Amarpur, Banka | Aug 3, 2026 अंचल कार्यालय में हंगामा! रजिस्ट्री एक के नाम, दाखिल-खारिज दूसरे के नाम? राजस्व कर्मचारी पर गंभीर आरोपों से उठे सवाल अमरपुर। अंचल कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब अमर कुमार अमर जमीन से जुड़े मामले को लेकर अंचलाधिकारी से मिलने पहुंचे। उनकी शिकायत सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मामला चर्चा का विषय बन गया।