जयसिंहनगर: डोम्हार में महिला के साथ मारपीट करने का मामला, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोम्हार में महिला के साथ मारपीट करने का मामला शुक्रवार की दोपहर 3 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि फरयादिया मीराबाई पति बल्लू सिंह निवासी डोम्हार ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि आपसी रंजिश में उसके साथ लल्ला सिंह गोंड एवं चार अन्य व्यक्तियों के द्वारा गाली गलौच देकर मारपीट किया गया है।