जयसिंहनगर: जयसिंहनगर में सरपंच संघ ने जनपद पंचायत कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन
जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर कार्यालय के सामने शुक्रवार को शाम 4 बजे लगभग जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सरपंच संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया है। सरपंचों संघ की अध्यक्ष कविता सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए राष्ट्रीय सरपंच संघ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया और सांकेतिक रूप से सड़क जाम किया।