ठीकरी: बांदरकच्छ निवासी श्रीमती सानेर बीमा सखी ऑनलाइन परीक्षा में सफलता पाकर बोलीं
Thikri, Barwani | Feb 15, 2026 ग्राम बांदरकच्छ निवासी श्रीमती शीतल सानेर ने मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन की 'बीमा सखी' ऑनलाइन परीक्षा में सफलता हासिल की है। आज रविवार परिजनों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपनी मेहनत से न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की,बल्कि अब वे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगी और परिवार की स्थिति को और मजबूत बनाएंगी।