ठीकरी: ठीकरी नगर: नर्मदा जल योजना की पाइपलाइन में फंसी स्कूल वैन, बड़ा हादसा टला
Thikri, Barwani | Feb 20, 2026 ठीकरी नगर में नर्मदा नल जल योजना के लिए खोदी गई पाइप लाइन में एक प्राइवेट स्कूल की वैंन फंस गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बस में कई बच्चे सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि बस पलटी नहीं खाई। आज शुक्रवार सुबह हुई यह घटना कार्य एजेंसी की घोर लापरवाही को दर्शाती है, क्योंकि खुदाई के बाद पाइप लाइन को ठीक से दबाया नहीं गया था। वहीं लोगों ने काम ठीक से होने की मांग कि है।