ठीकरी: अधिकारियों की अनदेखी: सालो बाद भी नहीं बनी 2 जिलों को जोड़ने वाली अभाली की पुलिया,लगा रहे लंबा फेरा#jansamasya
Thikri, Barwani | Feb 16, 2026 ग्राम अभाली से खरगोन जिले के गांव भोईंदा से सिधे जोड़ने वाली पुलिया का निर्माण दो साल बाद भी नहीं हो सका है। हाल ये है कि लोगों को अतिरिक्त फेरा लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है।इससे समय व रुपयों की बर्बादी हो रही है। इसके साथ ही बारिश में परेशानी और बढ़ जाती है। मामला ग्राम अभाली से खरगोन जिले के गांव भोईंदा जाने वाले मुख्य मार्ग का हाल है,लोग परेशान हो रहे है।