लखीसराय: जलापूर्ति योजनाओं पर मंथन, नगर परिषद सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक
पुरानी बाजार स्थित नगर परिषद सभागार में शनिवार की दोपहर 12,30 जलापूर्ति योजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता नगर सभापति अरविंद पासवान एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी रमन कुमार ने की।बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत बुडको द्वारा स्वीकृत एवं प्रस्तावित जिला पूर्ति योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।