Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

जमुई साइबर डीएसपी ने साइबर फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी, महिलाओं को किया जागरूक लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध और इससे बचाव को लेकर शनिवार की दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित सामाजिक विकास कार्यक्रम में जमुई के साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, बैंक खाते और एटीएम संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से समय पर ऋण चुकाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार के लालच में आकर साइबर ठगों के झांसे में नहीं आने की अपील की। जिले में ग्रामीण कोटा की ओर से आयोजित सामाजिक विकास कार्यक्रम में जिले के कई गांवों से करीब 300 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महिलाओं को अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर रखने, आवश्यकता से अधिक ऋण नहीं लेने और वित्तीय योजनाओं का सोच-समझकर उपयोग करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इस वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले चार मेधावी स्टूडेंट मानसी कुमारी, रिचा कुमारी, प्रियांशु कुमारी और रिशु रंजन को 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति, प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया गया। साइबर डीएसपी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण कोटा के डिविजनल मैनेजर विशाल कुमार सिंह एवं एरिया मैनेजर विकास कुमार ने की। जोनल मैनेजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार और व्यवसाय के लिए प्रशिक्षित करती है तथा जरूरत के अनुसार ऋण उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि संस्था सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत समय-समय पर बाढ़ राहत सामग्री, विद्यालयों में छात्रवृत्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए कुर्सियां तथा स्वास्थ्य केंद्रों में बेड सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराती रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। #jamuibihar #jamuitopnews #cyberdsp #jamuidistrict #jagrukta

Jamui, Jamui | Jul 6, 2026

MORE NEWS

इंदिरा गांधी को म*रने से 10 साल पहले से जा रहे हैं बाबा धाम दादाजी 90 साल की उम्र में 10 से 20 किलो वजन लेकर कांवरिया में #viralvideo #trendingvideo #bolbam #kanvriya #devghar

इंदिरा गांधी को म*रने से 10 साल पहले से जा रहे हैं बाबा धाम दादाजी 90 साल की उम्र में 10 से 20 किलो वजन लेकर कांवरिया में #viralvideo #trendingvideo #bolbam #kanvriya #devghar

Jamui, Jamui | Aug 4, 2026

जमुई: दधीचि देहदान समिति द्वारा अंगदान, नेत्रदान को लेकर किया गया जागरूक

दधीचि देहदान समिति, द्वारा अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को दिन के 11 बजे से एक भव्य ब्लाइंड वॉक का आयोजन किया गया। इस यात्रा को पुस्तकालय परिसर से उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश भगत तथा योग केंद्र के स्वामी आत्म स्वरूप जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वहीं ब्लाइंड वॉक का नेतृत्व समिति के जिलाध्यक्ष प्रदीप केशरी ने किया। समिति के सचिव दिलीप साव एवं सलाहकार शंभू कुमार सहित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ जन-जागरूकता के नारे लगाए। यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से "जीते जी रक्तदान, मृत्युप्रांत अंगदान", "अंगदान महादान", "नेत्रदान महादान" तथा "देहदान महादान" जैसे प्रेरणादायक नारों से लोगों को जागरूक किया गया। यह जागरूकता यात्रा केंद्रीय पुस्तकालय से प्रारंभ होकर कचहरी चौक अंबेडकर स्थल तक निकाली गई। अंबेडकर चौक पर तीन नेत्रहीन परिवार को राशन का किट एवं कुछ नगद राशि देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया

इस अवसर पर  संरक्षक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, कुंज बिहारी बंका, मोतीउल्ला खान, प्रो. महेश केशरी, चंद्रदेव सिंह,शिवदानी बरनवाल ,ओंकारनाथ बरनवाल ,शिव शंकर साहू , उपाध्यक्ष श्रीकांत बाबू ,सह सचिव चंद्रकांत भगत, लक्ष्मी शाह शंकर साह, अजीत कुमार, चक्रधारी बरनवाल, मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. बी. मोदी, राजा राम केशरी, नितेश केसरी, प्रो. राम जीवन साहू विनोद कुमार  सहित समिति के  सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजसेवी ,बुद्धिजीवी शामिल हुए।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान, अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। यदि अधिक से अधिक लोग इसके लिए आगे आएँ, तो असंख्य जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और जन-जागरूकता फैलाने की अपील की। #jamuitopnews #jamuinews #dadhichidehdansamiti

जमुई: दधीचि देहदान समिति द्वारा अंगदान, नेत्रदान को लेकर किया गया जागरूक दधीचि देहदान समिति, द्वारा अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को दिन के 11 बजे से एक भव्य ब्लाइंड वॉक का आयोजन किया गया। इस यात्रा को पुस्तकालय परिसर से उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश भगत तथा योग केंद्र के स्वामी आत्म स्वरूप जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं ब्लाइंड वॉक का नेतृत्व समिति के जिलाध्यक्ष प्रदीप केशरी ने किया। समिति के सचिव दिलीप साव एवं सलाहकार शंभू कुमार सहित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ जन-जागरूकता के नारे लगाए। यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से "जीते जी रक्तदान, मृत्युप्रांत अंगदान", "अंगदान महादान", "नेत्रदान महादान" तथा "देहदान महादान" जैसे प्रेरणादायक नारों से लोगों को जागरूक किया गया। यह जागरूकता यात्रा केंद्रीय पुस्तकालय से प्रारंभ होकर कचहरी चौक अंबेडकर स्थल तक निकाली गई। अंबेडकर चौक पर तीन नेत्रहीन परिवार को राशन का किट एवं कुछ नगद राशि देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर संरक्षक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, कुंज बिहारी बंका, मोतीउल्ला खान, प्रो. महेश केशरी, चंद्रदेव सिंह,शिवदानी बरनवाल ,ओंकारनाथ बरनवाल ,शिव शंकर साहू , उपाध्यक्ष श्रीकांत बाबू ,सह सचिव चंद्रकांत भगत, लक्ष्मी शाह शंकर साह, अजीत कुमार, चक्रधारी बरनवाल, मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. बी. मोदी, राजा राम केशरी, नितेश केसरी, प्रो. राम जीवन साहू विनोद कुमार सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजसेवी ,बुद्धिजीवी शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान, अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। यदि अधिक से अधिक लोग इसके लिए आगे आएँ, तो असंख्य जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और जन-जागरूकता फैलाने की अपील की। #jamuitopnews #jamuinews #dadhichidehdansamiti

Jamui, Jamui | Aug 4, 2026

जमुई: सावन की पहली सोमवारी पर जमुई के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतेजाम

हिन्दुओं के पवित्र महीना सावन की शुरुआत हो चुकी है और  सावन की पहली सोमवारी को अहले सुबह से ही सिकंदरा के महादेव सिमरिया स्थित धनेश्वर नाथ मंदिर, पंचमंदिर, पतनेश्वर धाम मंदिर, गिद्धेश्वर शिव मंदिर और बाबा धनेश्वर नाथ शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को दिन के 11:00 बजे के बाद तक भी श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों पर लगी हुई है जो शाम तक रहेगी। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक कर रहे हैं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भस्म, सफेद फूल और भांग भगवान शिव को अर्पित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर भक्ति में श्रद्धालु लीन हैं। कई श्रद्धालु उपवास पर भी हैं। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 
वहीं सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों में भी भव्य तैयारी की गई है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी के साथ ही फूलों से शिवालयों को आकर्षक किया गया है। इस दौरान विभिन्न शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं। पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। मंदिर कमिटी द्वारा भी श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए परेशानी न हो इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। पूजा अर्चना के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर भी लगाया गया है। एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। पूरी तरह सुरक्षा व विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया गया है। श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी मंदिर कमेटियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। #jamuinews

जमुई: सावन की पहली सोमवारी पर जमुई के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतेजाम हिन्दुओं के पवित्र महीना सावन की शुरुआत हो चुकी है और सावन की पहली सोमवारी को अहले सुबह से ही सिकंदरा के महादेव सिमरिया स्थित धनेश्वर नाथ मंदिर, पंचमंदिर, पतनेश्वर धाम मंदिर, गिद्धेश्वर शिव मंदिर और बाबा धनेश्वर नाथ शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को दिन के 11:00 बजे के बाद तक भी श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों पर लगी हुई है जो शाम तक रहेगी। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक कर रहे हैं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भस्म, सफेद फूल और भांग भगवान शिव को अर्पित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर भक्ति में श्रद्धालु लीन हैं। कई श्रद्धालु उपवास पर भी हैं। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों में भी भव्य तैयारी की गई है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी के साथ ही फूलों से शिवालयों को आकर्षक किया गया है। इस दौरान विभिन्न शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं। पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। मंदिर कमिटी द्वारा भी श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए परेशानी न हो इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। पूजा अर्चना के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर भी लगाया गया है। एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। पूरी तरह सुरक्षा व विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया गया है। श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी मंदिर कमेटियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। #jamuinews

Jamui, Jamui | Aug 3, 2026

जमुई साइबर डीएसपी ने साइबर फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी, महिलाओं को किया जागरूक लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध और इससे बचाव को लेकर शनिवार की दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित सामाजिक विकास कार्यक्रम में जमुई के साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, बैंक खाते और एटीएम संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से समय पर ऋण चुकाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार के लालच में आकर साइबर ठगों के झांसे में नहीं आने की अपील की। जिले में ग्रामीण कोटा की ओर से आयोजित सामाजिक विकास कार्यक्रम में जिले के कई गांवों से करीब 300 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महिलाओं को अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर रखने, आवश्यकता से अधिक ऋण नहीं लेने और वित्तीय योजनाओं का सोच-समझकर उपयोग करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इस वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले चार मेधावी स्टूडेंट मानसी कुमारी, रिचा कुमारी, प्रियांशु कुमारी और रिशु रंजन को 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति, प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया गया। साइबर डीएसपी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण कोटा के डिविजनल मैनेजर विशाल कुमार सिंह एवं एरिया मैनेजर विकास कुमार ने की। जोनल मैनेजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार और व्यवसाय के लिए प्रशिक्षित करती है तथा जरूरत के अनुसार ऋण उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि संस्था सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत समय-समय पर बाढ़ राहत सामग्री, विद्यालयों में छात्रवृत्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए कुर्सियां तथा स्वास्थ्य केंद्रों में बेड सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराती रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। #jamuibihar #jamuitopnews #cyberdsp #jamuidistrict #jagrukta - Jamui News