मछलीशहर: मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर काबिज संजय जायसवाल के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी, कूट रचित कागजात तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। संयुक्त सचिव के निर्देश पर पुलिस ने उक्त के भाई अनुराग जायसवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।