मछलीशहर: मछलीशहर तहसील क्षेत्र के सरायभोगी गांव के ग्रामीणों ने प्रस्तावित भूमि पर पानी टंकी निर्माण का किया विरोध
सरायभोगी गांव के ग्रामीणों ने जल मिशन की टंकी के लिए प्रधान भीमराव अंबेडकर के मूर्ति स्थल की भूमि का चयन करने पर ग्रामीणों ने तहसील में नारेबाजी की। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को ज्ञापन देकर प्रधान द्वारा प्रस्तावित जमीन पर टंकी का निर्माण रोकने की मांग किया। ग्रामीणों का आरोप है की लगभग 30 वर्ष पूर्व से डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगी है।