सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के बगल नौआ का बाग में मिला 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलक का पूरा समीप रेलवे ट्रैक के बगल नौआ का बाग में शनिवार सुबह 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना मामले को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।