दादरी: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने महिला के साथ ₹ 80 लाख की ठगी करने वाले शातिर साइबर ठग को दिल्ली से किया गिरफ्तार
नोएडा के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बुधवार को खुद को पुलिस अधिकारी बताकर झूठे आरोपों में फंसाने का भय दिखाकर महिला के साथ ₹ 80 लाख की ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से उमेश महाजन के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार का राज्य न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।