दादरी: पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ सेक्टर-28 से किया गिरफ्तार, मौके से अवैध तमंचा हुआ बरामद
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से रोशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।