दादरी: पुलिस ने घर में घुसकर युवती से साथ जबरन निकाह कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को समाना नहर के पास से किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने बुधवार को लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वादी के घर में घुसकर वादी की पुत्री से जबरन निकाह कर दुष्कर्म करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से मोहसिन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।