दादरी: पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को जारचा क्षेत्र से किया गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने बुधवार को लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से चाहत के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को बहला-फुसला कर दुष्कर्म की घटना कारित की गई थी। अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।