दादरी: सेक्टर-63 क्षेत्र में सूने पड़े घर से चोर कीमती लैपटॉप व अन्य सामान चुराकर हुआ फरार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
नोएडा के सेक्टर-63 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सूने पड़े घर से चोर कीमती लैपटॉप व अन्य सामान चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गया। वहीं घर से निकलता हुआ कर पास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।