दादरी: सेक्टर-8 में बिजली के खंभे में करंट आने से मचा हड़कंप, चपेट में आकर युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
नोएडा के सेक्टर-8 में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्ट्रीट लाइट के खंभे में अचानक करंट आने की वजह से चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।