बीकानेर: साइबर पुलिस ने उच्च माध्यमिक विद्यालय इंद्रा कॉलोनी में विद्यार्थियों को साइबर अपराध और उसके बचाव से संबंधित जानकारी दी
आमजन को साइबर क्राइम से जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर थाना द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत साइबर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह जागरूकता अभियान के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव और उसके सुरक्षा के संबंध भी जानकारी दी गई। जिसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार रात 8 बजे दी।