बीकानेर: राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने रविन्द्र रंगमंच सहित अन्य स्थलों का किया निरीक्षण
राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर 12 से 17 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसका आज अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दुलीचंद मीना सहित अनेक अधिकारियों ने मौका स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन,प्रदर्शनी आदि स्थल को देखा।