बीकानेर: शिक्षा विभाग द्वारा समायोजन के नाम पर शिक्षकों के ट्रांसफर के खिलाफ शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी का किया घेराव
बीकानेर। शिक्षा विभाग की ओर से समायोजन के नाम पर शिक्षकों के स्थानान्तरण के विरोध में आज राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के बैनर तले शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव किया। शिक्षकों का रोष था कि समायोजन के नाम पर अपने चेहतों को महचाही स्कूलों में लगाया गया है। इसमें न तो न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखा गया है।