बीकानेर: बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष पद के चुनाव में 7 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
बार एसोसिएशन बीकानेर 13 दिसम्बर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये सात उम्मीदवार में मुकाबला होगा। आज नाम वापसी के बाद केवल दो जनों ने अपने नाम वापिस लिए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड अविनाश व्यास ने बताया कि गिरिराज मोहता व विजयपाल विश्नोई ने अपने नाम वापिस ले लिये है। इसके बाद अब 13 दिसम्बर को 2041 मतदाता अपने नये अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।