प्रस्तावित प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, मखदुमपुर एवं काको के भवन निर्माण कार्य को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक*
आज दिनांक 11 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रस्तावित प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, मखदुमपुर एवं काको के भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, जहानाबाद द्वारा प्रस्तावित भवनों के निर्माण हेतु तैयार मानचित्र (मैपिंग) एवं चिन्हित स्थलों की स्थिति से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, मखदुमपुर के भवन निर्माण हेतु चिन्हित स्थल के मानचित्र में स्वास्थ्य विभाग का भवन प्रदर्शित होने की तकनीकी समस्या बताई, जिसके कारण भवन निर्माण कार्य में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो रही है। इसी प्रकार प्रस्तावित प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, काको के भवन निर्माण हेतु तैयार मानचित्र में प्रखंड डाटा सेंटर का भवन प्रदर्शित होने की समस्या से अवगत कराया गया।
उक्त समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को निर्देश दिया कि वे अंचल अधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी मखदुमपुर एवं काको के साथ समन्वय स्थापित कर स्थल का पुनः निरीक्षण करें तथा भवन निर्माण हेतु आवश्यक रिलाइनमेंट (Re-alignment) का कार्य पूर्ण करें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों का निर्माण आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसलिए निर्माण कार्य में आने वाली सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थल निरीक्षण एवं रिलाइनमेंट से संबंधित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर करते हुए भवन निर्माण कार्य से संबंधित सभी आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार निदेशक डीरडीए,भूमि सुधार उप समाहर्ता,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी काको/ मखदुमपुर तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
72 views | Jehanabad, Bihar | Jun 11, 2026