*24 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा (01/2026) के अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई*
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार द्वारा सूचित किया गया है कि दिनांक 24 जून, 2026 को आयोजित होने वाली " *सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026* " में शामिल होने आ रहे अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वाले वाहन मालिकों/चालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जहानाबाद जिले में इस परीक्षा हेतु कुल 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ विभिन्न शहरों और जिलों से अभ्यर्थी पहुंचेंगे। बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए यदि किसी भी वाहन द्वारा सरकार द्वारा तय किराए से अधिक राशि वसूली जाती है, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar