*सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण*
आज दिनांक 24 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से *"सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026"* के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु , आदर्श मध्य विद्यालय उटां जहानाबाद, गौतम बुद्ध इण्टर स्तरीय विद्यालय, जहानाबाद तथा राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद का निरीक्षण किया गया। साथ ही अन्य परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण मे *"सिपाही भर्ती परीक्षा"* कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न किया गया। आज के सिपाही भर्ती परीक्षा मे कुल 4302 अभ्यर्थी थे, जिसमे 1439 अभ्यर्थी परीक्षा मे शामिल हुए और 2963 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाये गए। किसी भी अभ्यर्थी को निष्काषित नहीं किया गया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
#education
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Jehanabad, Bihar | Jun 24, 2026