गुमला: के ओ कॉलेज परिसर में न्यायिक जागरूकता और संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित
Gumla, Gumla | Feb 22, 2025 गुमला सदर थाना क्षेत्र के कार्तिक उरांव कॉलेज में आज एक न्यायिक जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम के अंतर्गत नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं रोकथाम पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश एवं प्रशासनिक न्यायाधीश गुमला जस्टिस गौतम कुमार चौधरी शामिल हुए। मुख्य अतिथि जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने संबोधित किया।