गुमला: देवाकी में आठ साल की बच्ची अज्ञात वाहन की चपेट में आई, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 22, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गांव के फुलदेव उरांव के आठ वर्षीय पुत्री परी कुमारी शनिवार को दिन के करीब 2:00 बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया।प्रारंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला एंबुलेंस 108 से भर्ती कराया गया है।जहां राहुल देव चिकित्सक के देखरेख में इलाज चल रहा है।