गुमला: पतगच्छा गांव में शिव मंदिर की तीसरी वर्षगांठ को लेकर कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय महोत्सव शुरू
Gumla, Gumla | Feb 22, 2025 गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र के पतगच्छा गांव में शनिवार को 501 कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर की तीसरी वर्षगांठ समारोह का दो दिवसीय महोत्सव शुरू हो गया।इस दौरान दर्जनों गांव में कोटाम,पतगच्छा,किता,चूहरू,जोरी,मरवा,मारा पानी आदि गांव से युवतियां व महिलाएं सम्मिलित हुई।मंत्रोच्चारन के साथ नदी से जल लेकर गाजे बाजे से नगर भ्रमण कराया गया।मौके पर कई लोग मौजूद रहे।