गुमला: गुमला थाना में निःशुल्क आंख जांच शिविर का किया गया आयोजन, 45 पुलिस कर्मियों ने जांच कराई
Gumla, Gumla | Feb 22, 2025 गुमला थाना में शनिवार को निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 45 पदाधिकारी ने अपने आंख का जांच कराया। निराला हॉस्पिटल कुम्हार टोली लोहरदगा रोड गुमला द्वारा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें गुमला थाना, महिला थाना आहतू थाना एससी एसटी थाना से कुल 45 पुलिस कर्मियों ने अपनी आंख का जांच कराया। कोलकाता के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सा ने जांच किया।