गुमला: पालकोट रोड पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार ने वृद्ध महिला को टक्कर मारी, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 21, 2025 पालकोट रोड पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार ने पुग्गू नवाटोली निवासी 60 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका एक हाथ टूट गया। घटना के बाद बाइक सवार दो युवक घटनास्थल से फरार हो गए जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी पर ट्रैफिक पुलिस घटना एस्टर पहुंचकर बाइक को जप्त कर लिया।