कुर्था: अरवल जिले में सरकारी योजनाएं अंतिम पायदान तक पहुंचेंगी, समरसता से विकास की ओर
Kurtha, Arwal | Sep 3, 2026 । श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों की चयनित 10 पंचायतों के 10 अनुसूचित जाति टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर आयोजित किए गए। शिविर का उद्देश्य वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।