चांडिल: चौका में मां चंद्रघंटा की पूजा, भक्तिमय हुआ माहौल
चौका में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई।पूजा से पहले चौका तालाब से कलश में पवित्र जल भरकर मंदिर लाया गया,फिर पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कर पूजा कराई।नवरात्र में पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।रोज शाम 5 बजे से रामकथा पर प्रवचन और हर शाम भव्य महाआरती हो रही है।