कालपी: कालपी में पत्रकारों के उत्पीड़न पर डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब ने किया विरोध, महिला पत्रकारों के साथ हुई घटना पर ज्ञापन
Kalpi, Jalaun | Sep 9, 2026 स्वतंत्र पत्रकारिता पर बढ़ते हमलों और पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी ने बुधवार दोपहर 1 बजे प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दिल्ली में दो महिला पत्रकारों शाहीन खान और नफीसा खान के साथ पुलिस द्वारा कथित अभद्रता व मारपीट की घटना की जांच व दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की हैं।