घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर में 'सेवा ही स्वच्छता' अभियान, बीडीओ ने किया पौधारोपण, लोगों को दिलाई शपथ
Ghaghra, Gumla | Sep 18, 2025 स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ दिनेश कुमार,उपप्रमुख शिवा देवी, व अन्य ने पौधा रोपण किया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने और समाज को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने की शपथ दिलाई।