घाघरा: घाघरा प्रखंड में मुख्यालय सहित कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई
Ghaghra, Gumla | Sep 17, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। प्रखंड मुख्यालय स्थित बिजली विभाग पावरग्रिड, गैरेज, कार्यशालाओं, दुकानों और वाहनों के मालिकों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।सुबह से ही पूजा स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।