Bihar news : त्योहारों में रात के सफर की चिंता खत्म! बेतिया पुलिस ने शुरू की निशुल्क रात्रिकालीन बस सेवा। पश्चिम चंपारण जिले में दुर्गा पूजा और आने वाले अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान देर रात सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर बेतिया पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब रात में आवागमन करने वाले यात्रियों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिम चंपारण पुलिस ने निशुल्क रात्रिकालीन बस सेवा शुरू की है। इस पहल से बाहर से आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, देर रात सड़क पर होने वाली आपराधिक घटनाओं से बचाव और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।इस विशेष बस सेवा का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया ने पुलिस केंद्र से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी, ताकि त्योहारों के दौरान देर रात आने-जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।निशुल्क बस सेवा का निर्धारित रूट बेतिया रेलवे स्टेशन से शुरू होकर समाहरणालय चौक, बेतिय बस स्टैंड, आईटीआई, चेक पोस्ट, सोवा बाबू चौक, राजदेवरी, तीन लालटेन चौक और छावनी होते हुए मनुआपुल तक निर्धारित किया गया है। इस रूट पर यात्रियों को मुफ्त रात्रिकालीन परिवहन की सुविधा मिलेगी।त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बाहर से आने वाले यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में देर रात सुरक्षित साधन मिलना कई बार चुनौती बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बेतिया पुलिस की ओर से यह पहल की गई है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी और वे अधिक सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
पश्चिम चंपारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। निशुल्क रात्रिकालीन बस सेवा इसी दिशा में एक अहम कदम है।#BettiahPolice #WestChamparan #BettiahNews #FreeBusService #NightBusService #BiharPolice #DurgaPuja #FestivalSpecial #NightTravel #PassengerSafety #SafeJourney #BiharNews #BreakingNews #PoliceInitiative #FreeTransport #BettiahUpdate #WestChamparanPolice #PublicSafety #FestivalNews #BiharLatestNews