चित्रकूट बाढ़ पर CM का एक्शन: रात में रीवा से समीक्षा, सुबह चित्रकूट पहुंचे; 3 दिन अफसरों को कैंप के निर्देश
सतना/रीवा। चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार रात रीवा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सतना-रीवा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों और चित्रकूट में रुके श्रद्धालुओं के लिए भोजन, वस्त्र, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सर्वे कर RBC 6/4 के तहत राहत राशि देने और बारिश से जनहानि व पशुहानि रोकने के लिए बचाव दलों को अलर्ट रखने को कहा।
रविवार सुबह रीवा से सीधे चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री ने मुखारविंद के पास राहत शिविर में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और वस्त्र, घरेलू सामग्री व खाद्यान्न वितरित किया। इसके बाद रामधाम मोहल्ले में कीचड़ और जलभराव के बीच पैदल पहुंचकर घरों में हुए नुकसान का जायजा लिया। सतना-चित्रकूट मार्ग पर माधव �