सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू, 700 लोगों को सुरक्षित निकाला
चित्रकूट में बिगड़े हालात के बाद प्रशासन ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर प्रयागराज से पहुंचा और घरों की छतों पर फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया। जबलपुर और रीवा से एनडीआरएफ की तीन तथा उत्तरप्रदेश से दो टीमें बुलाई गईं, जबकि एसडीईआरएफ की दो टीमें पहले से तैनात रहीं। पुलिस, प्रशासन और बचाव दलों ने जिलेभर में अभियान चलाकर अब तक करीब 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। चित्रकूट में पांच राहत शिविर बनाए गए हैं और माइकिंग कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है#चित्रकूटबाढ़ #सतना #मंदाकिनी #बाढ़ #Flood RescueOperation NDRF SDERF IndianAirForce सतना_बाढ़