पाली: ग्राम पड़ना निवासी किसान ने समाधान दिवस पर थाने में शिकायती पत्र सौंपकर जमीन की पैमाइश करने की मांग की
Pali, Lalitpur | Nov 28, 2026 ग्राम पड़ना निवासी किसान ने पाली थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान एसडीएम हेमंत पटेल एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रूप से शिकायती पत्र सौंपते हुए जमीन की पैमाइश कराए जाने की मांग की। उसने बताया कि लंबे समय से जमीन के मामले में विवाद चला आ रहा है। उन्होंने उक्त मामले में न्यायोचित कार्यवाही की मांग की ।