पटियाली: पटियाली किला परिसर के पास सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, साढ़े 15 बिस्वा भूमि को कब्जामुक्त किया गया
पटियाली। हजरत अमीर खुसरो पार्क के निकट नजूल की सरकारी भूमि से गुरुवार को प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवाया। एसडीएम आतीश कुमार सिंह के निर्देशन में दो जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर करीब साढ़े 15 बिस्वा जमीन कब्जामुक्त कराई गई। लेखपाल सुशील कुमार ने बताया कि रिहायशी क्षेत्र में स्थित भूमि की सरकारी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया।