टीकमगढ़: टीकमगढ़ के एसडीएम कार्यालय में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल की उपस्थिति में एसडीएम कार्यालय में जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने 30 जून तक आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।