टीकमगढ़: टीकमगढ़ में निषाद राज जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा, समाज ने बच्चों की शिक्षा का लिया संकल्प
टीकमगढ़ में बुधवार को निषाद राज जयंती पर पुरानी टेहरी स्थित निषाद राज भवन में मुख्य कार्यक्रम हुआ। महेंद्र सागर तालाब के निषाद राज मंदिर में धार्मिक आयोजन भी हुए। शाम 4:00 बजे गाजे बाजे के साथ शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। समाज ने कुरीतियों को दूर करने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का संकल्प लिया।