टीकमगढ़ शहर के कुंवरपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 18 में आग लगने के मामले में बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि 30 मार्च की रात को लक्ष्मी होटल के पास रिहायशी से इलाके में बजाज एजेंसी के गोदाम में आग लग गई थी।