टीकमगढ़: पठा गांव में महिलाओं ने शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया, बस्ती से दुकान हटाने की मांग
टीकमगढ़ के ग्राम पंचायत पठा में शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान के कारण उनका जीवन बर्बाद हो गया है। शराब के नशे में लोग गाली गलौज करते हैं। आए दिन लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। महिलाओं ने कलेक्टर से बस्ती के पास की शराब दुकान को बंद करने की मांग की है।