टीकमगढ़: लिधौरा ताल गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के लिधौरा ताल गांव के पास बुधवार को एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल का नाम गोविंद निवासी लिधौरा ताल बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने खेत से घर की ओर आ रहा था रास्ते में गांव के पास उसे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति घायल हो गया।