*पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
चित्तौड़गढ़, 14 नवंबर। पंचायती राज चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उन्हें सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।