पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण को लेकर करौली प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर व एसपी ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा
करौली। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए करौली पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने तैनात पुलिस जाब्ते को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।